आजमगढ़, मार्च 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में खाकी बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरा में गुरुवार की सुबह युवक का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।देवगांव कोतवाली के लालगंज गोला बाजार निवासी 45 वर्षीय ऋषिकेष गिरी बुधवार को घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। उनका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह मसीरपुर में खाबी बाबा मंदिर पोखरा में उतरया हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.