युवक का पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव
उन्नाव, जुलाई 27 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के रहने वाले युवक ने रविवार सुबह गांव के बाहर अमरुद के पेड़ की डाल पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगें। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के रहने वाले 42 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र स्व. राम नरेश मानसिक रूप से बीमार रहता था और इधर-उधर घूमा करता था। रविवार सुबह लाल बहादुर ने पेड़ की डाल से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रात में वह अक्सर बाहर ही रहता था। जिससे उसकी शादी नहीं हुई थी। उससे छोटे राजा बेटा व सर्वेश तथा दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह दोनों सस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.