गाजीपुर, मार्च 26 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर पुलिया के पास गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हेतिमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय भुल्लन बिंद पुत्र जेठू बिंद के रुप में की। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भुल्लन बिंद नशेड़ी था। आशंका है कि नशे की हालत में बहादुरपुर नहर पुलिया के पास बैठा रहा होगा। असंतुलित होकर पुलिया के नीचे गिरकर गया होगा और सिर में चोट लग जाने के कारण उसकी मौके पर मृत्यु हो गई होगी। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...