युवक का तालाब से शव बरामद, जताई हत्या की आशंका
रांची, अक्टूबर 6 -- रातू, प्रतिनिधि। झखराटांड़ निवासी स्व. राजकिशोर साहू के पुत्र 26 वर्षीय रूपेश कुमार साहू का शव मंगलवार सुबह कांके थाना क्षेत्र के मनातू स्थित तालाब से बरामद हुआ। तालाब के किनारे उसकी मोटरसाइकिल, जूते और मोबाइल मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पांडेयखारी श्मशान घाट में चाचा छोटू साहू ने मुखाग्नि दी। परिजनों के अनुसार, रूपेश जूते की दुकान चलाता था। सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह दुकान गया था। दोपहर में खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल लेकर निकला और फिर घर नहीं लौटा। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने रातू थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी.
परिवार की जानकारी रूपेश परिवार का इकलौता वारिस और अविवाहित था। उसकी मां और दो बहनें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.