युवक का ट्रैक किनारे मिला शव
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव स्थित नेवादा स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, किलोमीटर संख्या 26/2/3 के पास युवक मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान 32 वर्षीय दिनेश मालवीय पुत्र शंभूलाल मालवीय निवासी ग्राम कड़ाई, थाना महीतपुर, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार दिनेश जौनपुर से रायबरेली जा रहा था। वह एक संस्था में प्रचारक का काम करता था। आशंका है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.