युवक का छत के कुंडे से लटकता मिला शव
बहराइच, सितम्बर 1 -- बहराइच। फखरपुर थाने के ईंच्छापुर गांव में मंगलवार दोपहर में बहादुर (22) पुत्र राम वचन का शव फंदे के सहारे लटकता मिला । तो परिजनों में हाहाकार मच गया । सोमवार शाम युवक की पत्नी से तकरार हुई थी। मंगलवार सुबह पत्नी के मायके से लोग आ गए। वह उसकी पत्नी को मायके साथ ले गए। परिवार के लोग खेत पर चले गए। खेत से दोपहर में घर आए। तो शव लटकते देख हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.