शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- खुटार नगर के मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का सड़ा-गला शव उसके घर के अंदर मिला। करीब एक सप्ताह से युवक के घर से बाहर न निकलने और बाद में दुर्गंध फैलने पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला गांधीनगर निवासी अजय कुमार मिश्रा की शादी जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जसनपुर में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसी के चलते करीब 15 साल पहले उनकी पत्नी मायके चली गई थी और तब से वहीं रह रही थी। अजय कुमार घर में अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई अनिल कुमार मिश्रा और छोटे भाई अंबरीश कुमार मिश्रा पास ही बने अपने-अपने मकानों में परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार मानसिक स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.