आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव में रविवार की सुबह घर के भीतर दुपट्टा के सहारे युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी होते ही गांव के लोग जुट गए। परिजनों की तहरीर पर पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव निवासी 19 वर्षीय सनोज गुप्ता 12वीं का छात्र था। शनिवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे, दुपट्टा के सहारे छात्र को शव पंखा से लटक रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। वह दो भाई और दो बहन में छोटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.