आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, संवाददता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गजोर गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे घर के पीछे पेड़ से गमछा के सहारे युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गजोर गांव निवासी 26 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव मुंबई में डायमंड कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। शनिवार की रात को बाजार से घर आया, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस चला गया। परिवार के लोग भोजन करने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। काफी देर बाद भी हरिश्चंद्र घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। मां घर के पीछे किसी काम से गई। ढिठोर के पेड़ की डाल पर गमछा के सहारे हरिश्चंद्र का शव लटका देख सन्न रह गई। बेटे का शव द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.