युवक का गला घोंटकर मारने की कोशिश की, मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, जुलाई 1 -- घर के सामने से बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर दबंगों ने पिता पुत्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने हमला कर युवक का गला घोंटने की कोशिश की। जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से सैफई अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर पर तीन सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी राजेश पुत्र श्यामसुंदर ने पुलिस से शिकायत की कि वह घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले के युवक वहां से निकले तो उसके पुत्र सौरभ ने बाइक धीरे चलाने की बात कह दी। इसी बात से नाराज होकर युवक बाइक से उतरे और उसके पुत्र सौरभ पर हमला बोल दिया। उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई। जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पिता का कहना है कि बेहोशी की हालत में उसके पुत्र को जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.