कौशाम्बी, मई 23 -- चरवा थाने के सैयद सरावां गांव के सामने शनिवार सुबह डीएफसी रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैयद सरावां गांव के समीप शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। ट्रेन की जोरदार टक्कर से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक सफेद रंग का कुर्ता और पैंट पहने हुए था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों से पूछताछ कर...