हाथरस, मार्च 6 -- युवक का एटीएम खोया,खाते से 78 हजार पार -(A)श्री नगर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर श्री नगर के एक युवक का एटीएम खो गया। एटीएम खो जाने के बाद युवक के खाते से 78 हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।शिकायतकर्ता प्रशांत कुमार शर्मा निवासी श्रीनगर श्री राम जी कोठी, मथुरा रोड ने पुलिस को बताया कि यह घटना 3 मार्च 2026 की है। दोपहर जब प्रशांत ने एचडीएफस एटीएम से 1,000 रुपये निकाले थे। पैसे निकालने के बाद मंडी समिति के पास उनका एटीएम कार्ड कहीं गिर गया। कार्ड गुम होने के बाद, 3 मार्च और 4 मार्च 2026 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से कुल 78 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.