लखनऊ, मार्च 21 -- एक युवक को होटल मिलने बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। विरोध पर लात-घूंसों से पीटा और 35 हजार रुपए लूट लिए। युवक का आरोपियों से ग्राइंडर ऐप पर परिचय हुआ था। उसकी दोस्ती हो गई थी। बीकेटी निवासी पीड़ित युवक ने होटल संचालक समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पहचान ग्राइंडर ऐप के माध्यम से अलीगंज निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। अभिषेक बीकेटी क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज के पास होटल गैलेक्सी में कार्यरत है। गुरुवार को अभिषेक ने युवक को होटल में मिलने बुलाया था। आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही अभिषेक ने तीन साथियों राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह को बुला लिया। चारों ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज की और जबरन कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.