बागपत, मार्च 7 -- बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का अवैध हथियार से साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की। वीडियो में युवक अवैध हथियार के साथ एक मकान की छत पर टहलता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बड़ौत क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...