फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गयी। 25 लाख रुपये की उसके ही फोन से फिरौती मांगी गयी। रामगंगा नदी में शनिवार की दोपहर मिले शव की पहचान कर ली गयी है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर यह सब कैसे हो गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी गांव के सामने रामगंगा नदी में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव औंधे मुंह पानी में पड़ा पाया गया था। थाना पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो भी डाली गयी थीं। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के औझी गंाव निवासी अशोक सिंह ने शव की पहचान अपने बेटे अभय प्रताप सिंह के रूप में की। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को बेटा घर से सीतापुर जाने...