युवक का अपहरण कर नशे का इंजेक्शन लगाया, करंट देकर दी यातनाएं
संभल, जुलाई 8 -- चंदौसी। क्षेत्र में युवक के अपहरण और उसके साथ अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक का अपहरण कर उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया और करंट देकर यातनाएं दी गईं। करीब 12 घंटे तक आरोपियों के चंगुल में रहने के बाद युवक किसी तरह जंगल से भागकर अपने घर पहुंचा। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित व परिजनों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।परिजनों का आरोप है कि वारदात को युवक के साथ काम करने वाले कुछ युवकों ने अंजाम दिया। उनका कहना है कि पहले युवक को अपने साथ ले जाया गया, फिर नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ मारपीट की गई और करंट देकर प्रताड़ित किया गया। मौका मिलते ही युवक आरोपियों के कब्जे से भाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.