युवक का अपहरण कर किया जानलेवा हमला
जौनपुर, मई 18 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव में फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी गांव निवासी सलामत अली ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई नियामत अली घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी बोलेरो वाहन से नदियांव और बड़ेरी गांव निवासी कुछ लोग पहुंचे और जबरन पैसे की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार पैसे न देने पर आरोपित नियामत अली को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर गांव से कुछ दूरी पर ले गए। वहां डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.