सीतापुर, फरवरी 8 -- अटरिया, संवाददाता। अटरिया के अलबदा में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर खेत में एक युवक का अधजला शव मिला। शव देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जलाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अंदेशा है कि शराब के नशे में अलाव तापते समय जलकर युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। मूलरूप से अटरिया के कमोलिया निवासी विमलेश उर्फ मोनू (35) बीते पांच वर्ष से अलबदा गांव के बाहर बने कूड़ा घर की दीवार के सहारे टिन शेड डालकर अकेले रह रहा था। ग्रामीणों ने रविवार सुबह टिन शेड से करीब 50 मीटर दूर खेत में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। अधजला शव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.