मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सत्ताधारी दल भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदर्शन करने पर यदि गिरफ्तारी हो रही है तो यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू और उनके साथियों को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है वह देश के नौजवानों के लिए ठीक नहीं है। युवक कांग्रेस के साथियों ने सिर्फ देश और प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी, युवाओं और किसानों और आम जनता के हक की आवाज को उठाने के लिए के लिए प्रदर्शन किए, लेकिन प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक आव...