युवक और युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के आदमपुर बेंती गांव निवासी राजेश कुमार की 18 वर्षीय बेटी चांदनी किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। जिससे गुस्सा होकर उसने शनिवार रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में मानिकपुर थाना क्षेत्र के नरवा गांव निवासी 20 वर्षीय लवलेश कुमार ने परिजनों से नाराज़ होकर उसने रविवार को भोर में जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.