मेरठ, मई 11 -- परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-1 स्थित सी ब्लॉक में शुक्रवार रात पकड़े गए युवक और युवती को पश्चिम बंगाल पुलिस रविवार को अपनी हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार, शिखा पत्नी शंकर निवासी ग्राम दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री आसपास के घरों में साफ-सफाई और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। आरोप है कि नौशाद निवासी शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर युवती को नौकरी दिलाने और अधिक पैसे का लालच देकर मेरठ ले आया। युवक ने परिचितों से संपर्क किया और शताब्दी नगर सेक्टर-1 के सी ब्लॉक में किराये का मकान लेने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- यूट्यूबर युवती से दरिंदगी; होटलों में ले जाकर लूटी आबरू, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने कहीं का नहीं छोड़ा इसी दौरान लोगों को उनके आधार कार्ड देखने पर...