काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी क्षेत्र में डंपर की पार्टनरशिप को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक और उसके माता-पिता पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कृपाण और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गांधीनगर खत्ता निवासी हरजोत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बरहैनी निवासी मंगल सिंह के साथ डंपर में पार्टनरशिप का काम था। आरोप है कि दिसंबर 2023 से डंपर से होने वाली पूरी कमाई मंगल सिंह खुद ही रखता रहा। जब भी उसने मुनाफे का हिसाब मांगा, तो उसे टाल दिया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.