प्रयागराज, मार्च 15 -- थरवई थाना क्षेत्र के कोड़सर गांव में युवक और उसके परिजनों की पिटाई के मामले में दस दिन बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। कोड़सर गांव के जिलेदार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था की टिंकू मिश्रा उर्फ़ मोनू मिश्रा को एसओजी पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी। टिंकू मिश्रा और उनके परिजनों को शक था कि जिलेदार मिश्रा मुखबिरी कर रहा है। इसकी बात को लेकर चार मार्च को टिंकू उर्फ़ मोनू, सत्य प्रकाश, इंदजीत, ओम प्रकाश, अजय मिश्रा, अनुज, सौरव, गौरव, पिंटू मिश्रा ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...