वाराणसी, मई 1 -- शिवपुर (वाराणसी)। सुद्धिपुर में बुधवार को मामूली विवाद ने जमकर मारपीट हुई। ऐढ़े निवासी मुकेश चौहान सुद्धिपुर आया था। पान की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर मुकेश का स्थानीय निखिल यादव से विवाद हो गया। मुकेश और उसके दोस्त मोहित चौहान ने विरोध किया। आरोप है कि निखिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हॉकी से हमलाकर जख्मी कर दिया। शिवपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...