युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट, जान से मारने की धमकी
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। वजीराबाद इलाके में एक युवक और उसकी महिला मित्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-68 निवासी चिरंजीवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जून को वह अपनी महिला मित्र के साथ सेक्टर-52 वजीराबाद में मौजूद थे। इसी दौरान वहां रहने वाले दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।-- --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.