फतेहपुर, मई 8 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला और उसके पड़ोसी युवक के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का शुक्रवार को भंडाफोड़ हो गया। पति को महिला के साथ देख पत्नी आगबबूला हो गई। परिजन इकट्ठा हो गए। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से संबंध थे, जिसकी जानकारी युवक की पत्नी और बच्चों को हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोग दोनों के मिलने-जुलने का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार शाम दोनों के एक साथ मिलने की सूचना पर परिजनों ने महिला और युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला जमीन पर बेसुध पड़ी हुई है। आस प...