फिरोजाबाद, मार्च 31 -- सोमवार देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला ने परिजनों से कहासुनी होने के बाद विषाक्त खाकर जान देने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामलों की जानकारी कर रही है। थाना नारखी के गांव कायथा निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र वीरपाल का सोमवार को किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने समझा कर उसे शांत करा दिया। कुछ समय बाद ही उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने के बारे में जानकारी होने पर परिजन कमरे में पहुंच गए। भाई बबूल उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। भाई ने बताया कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानता नहीं है। थाना प्रभार...