शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव पलरई में गुरुवार शाम करीब सात बजे कोटेदार के घर से उपजिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार अनुराग दुबे ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान दो युवकों को फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरणों के साथ पकड़कर जलालाबाद पुलिस को सौंपा गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद उपकरणों की जांच शुक्रवार को पूरे दिन चलती रही, लेकिन कोई निर्णायक सफलता हाथ नहीं लगी। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में लगभग 24 घंटे से हैं और उनसे पूछताछ जारी है। कोटेदार आरती के पति गुड्डू की तलाश के लिए पुलिस ने कई बार उनके घर दबिश दी, लेकिन अभी तक उन्हें हिरासत में नहीं लिया जा सका। आरोप है कि दोनों युवकों ने मजदूरी के तौर पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम कोटेदार गुड्डू के कहने पर किया था। पुलिस ने बताया कि युवकों के पास से बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.