रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बाइक फिसलने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो युवकों ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम बिन्दुखेड़ा निवासी प्रिंस सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने बताया कि 8 जून की रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र रोशन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी नानी के घर जा रहा था। बालाजी द्वार के पास इंद्रा कॉलोनी गली नंबर-4 के मोड़ पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- युवकों से मारपीट कर पिस्टल दिखाने का आरोप आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार विक्की संधू और वीरत चौधरी निवासी डिबडिबा, बिलासपुर...