रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी नदी के पास कुछ युवकों में मारपीट और बाइक तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपस में लाठी डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग वीडियो में फायरिंग होने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...