युवकों पर हमला कर लाइसेंसी हथियार लूटा
रांची, मई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलमाडू चौक के पास मंगलवार देर रात लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने मंडा मेला से लौट रहे दो युवकों पर हमला कर दिया और एक का लाइसेंसी हथियार लूटकर फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तारूप निवासी सतीश कुमार महतो अपने दोस्त मदन अरोड़ा के साथ देर रात कार से घर लौट रहे थे। मलमाडू चौक के पास एक पिकअप वैन ने उनकी गाड़ी रोक दी, जिसके बाद 5-6 बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सतीश के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया गया, वहीं मदन अरोड़ा पर भी रॉड और ईंट-पत्थर से हमला किया गया। इसी दौरान बदमाश सतीश का लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों किसी तरह थाना पहुंचे, जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी आदिकांत महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.