युवकों पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज
रांची, जुलाई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया श्रीराम हरिगार्डन में किराये का मकान लेकर रह रहे युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने कलेश्वर महतो और नरसिंह महतो को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद कलेश्वर ने कुंदन महतो, चंदन महतो समेत अन्य के विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कलेश्वर ने पुलिस को बताया कि वे छह लोग किराए का मकान में लेकर रहते हैं। उसमें कुंदन महतो भी उन्हीं के साथ रहता था। उसे नशे की लत है। उनके मकान से गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजें लगातार गायब हो रही थी। कुंदन से पूछने पर वह भड़क गए और अपने भाई चंदन समेत अन्य को 14 जुलाई को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.