मैनपुरी, मार्च 5 -- बेवर, क्षेत्र के ग्राम महमूदिया मार्ग पर स्थित शराब के ठेका पर पहुंचे आरोपियों ने सेल्समेन पर शराब का ठेका बंद करने का दवाब बनाया। जब सेल्समैन द्वारा मना किया गया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। मौके पर मौजूद भवन स्वामी ने जब आरोपियों से ठेका बंद करने का सरकारी आदेश लाने का कहा तो भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। घटना में भवन स्वामी अमरजीत पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला बहोरी के सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी देते हुए अमरजीत ने बताया कि ठेका पर शाम 5 बजे आधा दर्जन युवक पहुंचे, जो सेल्समैन जालिम सिंह रघुवंशी से ठेका बंद करने का दवाब बनाने लगे। जब सेल्समैन ने मना किया तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए। अमरजीत भवन स्वामी हैं जो मौके पर मौजूद थे। उनके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने अमरजीत की मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेक...