प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार रात करीब आठ बजे जिला मुख्यालय से घर लौट रहे बाइक सवार को दो बाइक पर सवार चार युवकों ने रोककर रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई निवासी सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका चचेरा भाई योगेश विश्वकर्मा गुरुवार शाम निजी काम से प्रतापगढ़ गया था। घर लौटते समय थाना क्षेत्र के शिवसत गांव के समीप सई नदी पुल के समीप सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने रोककर रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया। रात 8:30 बजे जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घायल योगेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात 11 बजे पुलिस ने योगेश के चचेरे भाई सूर्य प्रकाश की तहरीर पर दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों के ख...