संभल, मार्च 5 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में होली पर्व के दौरान कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को टारगेट कर नारे लगा दिए। जिसकी वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई और नारे लगाने वालों की पहचान कर ली गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। थाना क्षेत्र के सरायतरीन में बुधवार को होली पर्व के दिन कुछ लोगों ने एक घर में दूसरे समुदाय के लोगों को टारगेट करते हुए नारे लगाए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुरुवार केा सरायतरीन निवासी समीर ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई, और थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.