उन्नाव, मार्च 11 -- अचलगंज। हड़हा बाजार से पनीर लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक पर बुधवार दोपहर पहले से गाड़ा लगाए चार लोगों ने दिनदहाड़े तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली बाइक चला रहे युवक के हाथ और प्राइवेट पार्ट की जगह पर लगने से लहूलुहान होकर घायल हो गया। गोलीकांड की सूचना फैलते ही कटरी इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी अचलगंज पर भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पिता ने दो नामित व दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अचलगंज थाना क्षेत्र के जगनू पुरवा तिघरा गांव के रहने वाले 19 वर्षीय लवकुश अपने चचेरे भाई अंकित व मकुआखेड़ा गांव के छोटा के संग एक ही बाइक पर सवार होकर हड़हा बाजार से पनीर खरीद कर गांव जा रहे थे। अभी वह गांव से एक किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.