प्रयागराज, जनवरी 3 -- संगम नोज पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गहरे पानी में डूब रहे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उनकी जान बच गई। इसमें 108 एंबुलेंस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। चालक राजेश कुमार और ईएमटी मनोज कुमार ने सूचना पर तत्परता दिखाई और प्राथमिक उपचार देने के साथ ही समय रहते त्रिवेणी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान ईसीआरपी की ऑनलाइन मदद ली गई, जिसके निर्देशन में जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाई गई। एंबुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक शरदेंदु शुक्ल ने बताया कि सराहनीय कार्य के लिए दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.