फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। चांदपुर के कबाड़ गोदाम में मंगलवार को दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जांच की मांग की है। 18 वर्षीय शंकर और 16 वर्षीय अरबाज की करीब दो घंटे के अंतराल में तबीयत बिगड़ी थी। दोनों ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। बुधवार को दोनों शवों का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। अरबाज के पिता कल्लू ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे की मौत की परिस्थितियों की जांच कराने और एफएसएल जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कबाड़ गोदाम में काम करने वाले दो युवकों की मौत उनका कहना है कि अचानक हुई मौत की वजह स्पष्ट होनी चाहिए। शंकर के चाचा मोहन ने भी पुलिस को शि...