बरेली, मई 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । लेखपाल भर्ती परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर एकाएक भीड़ बढ़ गई। ट्रेनों पर चढ़ने की धक्कामुक्की होने लगी। कुछ लोग रॉग साइड से कोचों पर चढ़े। जिससे हादसे का खतरा था। बरेली से सीतापुर को स्पेशल ट्रेन चलाई गई। लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को एक पारी में हुई। बुधवार शाम से पूरी रात और सुबह नौ बजे तक परीक्षार्थी कई जिलों से पहुंचे। करीब 14,000 अभ्यर्थी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जब परीक्षा एक बजे छूटी तब युवकों की भीड़ सीधे जंक्शन और बस स्टैंडों पर पहुंची। जंक्शन पर भीड़ को देखकर रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गये। एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थी। आनन-फानन में सुरक्षा टीमें लगाई गई। एनाउंसमेंट आफिस में चार कर्मचारी लगाए। ट्रेनों का एनाउंस कराया गया। सीसीटी...