सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। सुप्पी थाना क्षेत्र में फिल्म देखकर लौट रहे दो युवकों की कथित बेरहमी से पिटाई के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरे मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही और गंभीर त्रुटि मानते हुए एसपी अमित रंजन ने सुप्पी थानाध्यक्ष संजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया है। गौरतलब है कि 20 मार्च की रात ससौला चौक के पास सीतामढ़ी से फिल्म देखकर लौट रहे दो युवक जयप्रकाश सिंह और गोपाल कुमार को पुलिस ने चोर समझकर पकड़ लिया था। आरोप है कि दोनों को थाने ले जाकर पूरी रात बेरहमी से पीटा गया। यहां तक कि लाठी-डंडों से प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए गए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान उभर आए। घटना के बाद दोनों को सुबह छोड़ा गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.