प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परसद गांव में शनिवार को फोन पर हुई गाली-गलौच के बाद घर जाकर मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पेड़ में बांधकर पिटाई की थी। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी शोभावती पत्नी महेंद्र कुमार का आरोप था कि फोन पर हुई गाली-गलौच के बाद उनका बेटा शुभम पुत्र महेंद्र अपने रिश्तेदार शुभम वर्मा निवासी गोविंदपुर के साथ परसद गांव में गया था। जहां पर उसे विवाद को लेकर पेड़ में बांधकर मारा पीटा गया। इसकी जानकारी उसे वीडियो वायरल होने के बाद हुई। पीड़ित की मां शोभावती की तहरीर पर पुलिस ने विजय, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.