जौनपुर, मार्च 9 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरसठी तिराहे पर शनिवार को दो युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के जगनीपुर गांव निवासी धीरज गौतम और दुर्गेश गौतम बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों जैसे ही बरसठी तिराहे पर पहुंचे, दो बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक पहुंच गए और दोनों की पिटाई करने लगे। घटना देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं कर सका। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पिटाई करने वाले युवक एक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले युवक किसी लड़की से छेड़खानी क...