अलीगढ़, जनवरी 25 -- यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाही अपनी करतूतों के चलते कई बार विभाग को शर्मसार कर चुके हैं। ऐसा ही मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है। यहां चार पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को रास्ते में रोक लिया। दोनों की तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों उनकी जेब में मोबाइल और चाकू रख दिए। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने फिर से युवकों की तलाशी ली और उनकी जेब से चाकू-मोबाइल बरामद करके उन्हें मोबाइल लुटेरा घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों की ये करतूत किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने जांच कराने की बात कही। मामला एक दिसंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.