सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों युरिया खाद की किल्लत हो गयी है। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के किसानों को अधिक कीमत पर बिचौलियों के माध्यम से चार सौ पांच सौ रुपये प्रति बोरा की दर से युरिया खाद खरीदना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के किसान शंभू शरण सिंह, नरेश महतो, राम बालक साह, राजेंद्र सिंह,इन्दल राय समेत करीब एक दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि किसानों द्वारा गेहूं के फसल में प्रथम पटवन किया जा रहा है। इसके बावजूद यहां के किसानों के प्रखंड क्षेत्र के लाइसेंसी दुकानदारों द्वारा युरिया खाद का स्टॉक नहीं रहने का बहाना बनाकर टाल मटोल किया जा रहा है।जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के किसान बिचौलियों के मार्फत चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति बोरा की दर से युरिया खाद खरीदकर अपने खेतों में छिटने को विवश हो गये है। इस सम्बन्ध में पूछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.