आगरा, मार्च 26 -- छत्ता क्षेत्र में सोमवार को जवाहर पुल के नीचे यमुना में डूबे दो किशोरों में से एक का शव गुरुवार को मिल गया। पहचान हर्षित के रूप हुई। जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को शाम करीब छह बजे हर्षित (14) पुत्र सतीश और राहुल (15) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी लाल मस्जिद वाटर वर्कस घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। वह बाजार न जाकर यमुना नदी किनारे पहुंच गए। नदी में नहाने लगे। इसी दौरान डूब गए। पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी थी। सुबह से देर शाम तक अभियान चल रहा था। गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे टीम को सफलता मिली। नदी के तल से एक शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान हर्षित के रूप में हुई। शव गल चुका था, फूला था। जिसे देख परिजन विलाप करने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.