आजमगढ़, मई 4 -- शाहगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर सठियांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मुहब्बतपुर में बने अमृत सरोवर की सोमवार को युद्ध स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है। सफाई के लिए 10 विकास खंडों के सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसी के साथ ही गांव में रिसोर्स सेंटर, प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय, एएनएम सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की साफ सफाई के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा मौके पर साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...