वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका, इजरायल, ईरान के बीच युद्ध के कारण सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। कच्चे तेल के दाम बढ़ने, भारत और खाड़ी देशों के बीच व्यापार प्रभावित होने समेत अन्य आशंकाओं के चलते निवेशकों ने बिकवाली की। बनारस के निवेशकों में डर दिखा और अपने लाभ को सुरक्षित करने के लिए स्टील, सीमेंट, एफएमसीजी, खाद्य पदार्थों के निर्यात और बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली की। सोमवार को एक हजार से अधिक अंकों की गिरावट से बनारस के निवेशकों के 350 करोड़ रुपये भी अटक गये। म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष राजीव शाह ने कहा कि युद्ध के कारण शेयर बाजार में निवेशकों में डर बना हुआ है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं है, युद्ध स्थायी नहीं होते। इसलिए घबराकर अपने शेयरों को न बेचें। शेयर बाजार के जानकार शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.