नोएडा, अप्रैल 2 -- -युद्ध से धागा, कपड़े से लेकर कच्चा माल तक की कीमत में इजाफा नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका, इजराइल और ईरान युद्ध ने शादियों का खर्च बढ़ा दिया है। पिछले एक महीने में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन के लहंगे की कीमत दस से 20 फीसदी तक बढ़ गई है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में भी 15 से 20 फीसदी तक उत्पादन कम हो गया है।खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कारण देश में निर्यात और आयात दोनों ही पूरी तरह प्रभावित हुए है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। कच्चे माल की कमी होने से वस्तुओं की लगातार कीमत बढ़ रही है। इसमें आयात होने वाले कपड़ों से लेकर धागे व अन्य कच्चे सामान शामिल है। इसी का असर है कि अप्रैल में शुरू होने वाली शादियों का खर्च भी बढ़ सकता है। पिछले एक माह के दौरान शहर में दुल्हे की शेरवानी और दुल्हन के लहंगे की कीमत 10 से 20...