प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। मध्य पूर्व में युद्ध से स्थानीय बाजार की स्थिति प्रभावित होने लगी है। गुरुवार को कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल ने उपश्रमायुक्त के माध्यम से शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया कि कोयले और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट व मिठाई कारोबार पर भी असर पड़ा है। लागत बढ़ने और ग्राहकों की कमी से व्यापार करीब 60 प्रतिशत पर ठहर गया है। रिफाइंड व सरसों के तेल की कीमत में 10 प्रतिशत वृद्धि से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कोयले के दाम नियंत्रित करने और सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...