नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम एशिया के तनाव से आपूर्ति प्रक्रिया पर भी असर पड़ा है। इसका असर अब प्लास्टिक और धातु उद्योग पर असर दिखने लगा है। पीवीसी (पॉली विनाइल क्लोराइड) रेज़िन के दामों में हाल के दिनों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी से पाइप, फिटिंग, केबल, प्रोफाइल, शीट और अन्य प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली इकाइयों पर लागत का दबाव बढ़ गया है। व्यापारियों के अनुसार पीवीसी के दानें खनिज तेल से बनते हैं। लेकिन मध्य एशियाई देशों में ईरान की ओर से लाइन ऑफ होर्मुज बंद कर देने से भारत के सैकड़ों टैंकर फंसे हैं। इसके चलते खनिज तेल आयात मुश्किल में पड़ गया। पहले से रखा भंडार अब लोग नहीं निकाल रहे, जो माल आ रहा है, वह महंगे दाम पर आ रहा है। व्यापारी विकास जैन ने बताया कि 25 फरवरी तक पीवीसी ऑयल 45 रुपये प्रति किलो आता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.